Home   »   UP पंचायती राज में नौकरी के...

UP पंचायती राज में नौकरी के लिए चाहिए ये 3 दस्तावेज

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पंचायती राज विभाग ने साढ़े चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। पंचायती राज की आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। उम्मीदवार इस भर्ती में 15 जून 2024 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई हैं।

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव ख़त्म होते ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में आते हुए पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ के कुल 4821 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। विस्तृत विज्ञापन 10 जून यानी आज जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्षों के बीच होनी चाहिए और 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए। पंचायती राज विभाग, UP में पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2024

आवेदन फॉर्म आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही मौजूद है। जिसे भरने के बाद उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे व्यक्तिगत या रजिस्टर्ड डाक के जरिए अपनी ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय/ जिला पंचायत राज अधिकारी के ऑफिस में भेजना होगा।

UP पंचायत सहायक भर्ती 2024 में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

UP पंचायत सहायक भर्ती 2024 मे, ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को इसके आधिकारिक वेबसाइट https://prdfinance.up.gov.in/ पर अपलोडेड आवेदन पत्र के फॉर्मैट को डाउनलोड करना होगा। UP पंचायत सहायक, अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

  • आधार कार्ड: उत्तर प्रदेश में पंचायत सचिव बनने की आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक डॉक्यूमेंटों में से एक है।
  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट: उत्तर प्रदेश में पंचायत सचिव बनने की आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक डॉक्यूमेंटों में से दूसरा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। 10वीं और 12वीं के मार्कशीट और प्रमाणपत्र के साथ इसके अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वो प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।
  • जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र: उत्तर प्रदेश में पंचायत सचिव बनने की आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक डॉक्यूमेंटों में से तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट उम्मीदवार के आयु सीमा में छूट का दावा करने के लिए उनका जाति प्रमाणपत्र और साथ ही उत्तर प्रदेश के निवासी होने के प्रमाण के लिए उनका निवास प्रमाणपत्र है।

FAQs

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 में कुल कितने पद हैं?

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 में कुल 4186 पद हैं।

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की प्रक्रिया इस पोस्ट में बताई गई है।