Home   »   रसायनिक पदार्थों के व्यपारिक नाम, रसायनिक...
Top Performing

रसायनिक पदार्थों के व्यपारिक नाम, रसायनिक नाम और सूत्र

रसायनिक पदार्थ हमारे दैनिक जीवन में, चाहे वह घरेलू उपयोग की वस्तुएं हों या औद्योगिक उत्पादन की सामग्री हो सभी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन पदार्थों को उनके रसायनिक नामों और सूत्रों से पहचाना जाता है, लेकिन सामान्य उपयोग में इनके व्यपारिक नामों का अधिक प्रचलन होता है।  इस लेख में हम विभिन्न रसायनिक पदार्थों के व्यपारिक नाम, रसायनिक नाम और उनके सूत्रों की सूची पर चर्चा करेंगे, जिससे आपको इन पदार्थों को समझने और पहचानने में आसानी होगी।

रसायन विज्ञान की परिभाषा

रसायन विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जो पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणधर्म, और उनके आपस में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करती है। यह विज्ञान इस बात का भी अध्ययन करता है कि विभिन्न पदार्थ किस प्रकार परस्पर क्रिया करते हैं और किस प्रकार नए पदार्थों का निर्माण करते हैं। रसायन विज्ञान भौतिकी और जीवविज्ञान सहित अन्य वैज्ञानिक विषयों के बीच एक सेतु का कार्य करता है।

रसायन विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ निम्नलिखित हैं:

  1. अकार्बनिक रसायन: यह शाखा उन रासायनिक पदार्थों का अध्ययन करती है जो कार्बन-हाइड्रोजन बंधन नहीं रखते हैं।
  2. कार्बनिक रसायन: यह शाखा उन रासायनिक यौगिकों का अध्ययन करती है जिनमें कार्बन-हाइड्रोजन बंधन होता है।
  3. भौतिक रसायन: यह शाखा रासायनिक प्रणालियों के भौतिक गुणधर्मों और उनके व्यवहार का अध्ययन करती है।
  4. जैव रसायन: यह शाखा जीवों में पाए जाने वाले रासायनिक प्रक्रियाओं और पदार्थों का अध्ययन करती है।
  5. विश्लेषणात्मक रसायन: यह शाखा पदार्थों के संघटन और मात्रा का निर्धारण करती है।
  6. कृषि रसायन: इसके अंतर्गत कृषि से संबंधित रसायन जैसे जीवाणुनाशक, मृदा के संघटन आदि का अध्ययन किया जाता है।

रासायनिक तत्वों के प्रतीक

रसायन विज्ञान में, रासायनिक प्रतीक उन संकेतों या अक्षरों का उपयोग होता है जो किसी तत्व या यौगिक को संक्षेप में दर्शाते हैं। यह प्रतीक किसी तत्व के अंग्रेजी या लैटिन नाम के पहले एक या दो अक्षर होते हैं। इन प्रतीकों का उपयोग रासायनिक समीकरणों, सूत्रों, और रासायनिक विश्लेषण में किया जाता है ताकि पदार्थों की पहचान और गणना सरल और सटीक हो सके। नीचे कुछ सामान्य रासायनिक तत्वों के प्रतीकों की सूची दी गई है:

रासायनिक तत्वों के प्रतीक
तत्व का नाम रासायनिक प्रतीक
हाइड्रोजन H
हीलियम He
लिथियम Li
कार्बन C
नाइट्रोजन N
ऑक्सीजन O
फ्लोरीन F
सोडियम Na
मैग्नीशियम Mg
एल्यूमिनियम Al
सिलिकॉन Si
फॉस्फोरस P
सल्फर S
क्लोरीन Cl
पोटैशियम K
कैल्शियम Ca
आयरन Fe
कॉपर Cu
जिंक Zn
सिल्वर Ag
गोल्ड Au
मर्करी Hg
सीसा Pb

रासायनिक तत्वों के व्यापारिक नाम और रासायनिक सूत्र

रसायन विज्ञान में कई पदार्थों के व्यावसायिक या व्यापारिक नाम होते हैं जो आम जनता और उद्योगों में सामान्यतः प्रयोग किए जाते हैं। इन पदार्थों के रासायनिक नाम और सूत्र उनके वैज्ञानिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। नीचे कुछ प्रमुख रासायनिक पदार्थों के व्यापारिक नाम, उनके रासायनिक नाम और उनके रासायनिक सूत्र दिए गए हैं:

प्रमुख रासायनिक पदार्थों के व्यापारिक नाम, रासायनिक नाम और उनके रासायनिक सूत्र
व्यापारिक नाम रासायनिक सूत्र रासायनिक सूत्र
साधारण नमक सोडियम क्लोराइड NaCl
बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट NaHCO3
धावन सोडा सोडियम कार्बोनेट Na2CO3.10H2O
कास्टिक सोडा सोडियम हाइड्रॉक्साइड NaOH
चिली साल्टपीटर सोडियम नाइट्रेट NaNO3
सुहागा बोरेक्स Na2B4O7.10H2O
सोडा एश सोडियम कार्बोनेट Na2CO3
ग्लॉबर साल्ट सोडियम सल्फेट Na2SO4.10H2O
हाइपो सोडियम थायोसल्फेट Na2S2O3.5H2O
माइक्रोकॉस्मिक लवण सोडियम अमोनियम हाइड्रोजन फॉस्फेट NaNH+ HPO4
फिटकरी पोटैशियम एल्युमीनियम सल्फेट K2SO4.Al2(SO4).24H2O
लाल दवा पोटेशियम परमैगनेट KMnO4
कॉस्टिक पोटाश पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड KOH
शोरा पोटैशियम नाइट्रेट KNO3
नाइटर पोटैशियम नाइट्रेट KNO3
क्रोम एलम पोटैशियम क्रोमियम सल्फेट K2SO4.Cr2(SO4)3.24H2O
विरंजक चूर्ण ब्लीचिंग पाउडर Ca(OCl).Cl
चूने का पानी कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड Ca(OH)2
जिप्सम कैल्सियम सल्फेट CaSO4.2H2O
प्लास्टर ऑफ पेरिस कैल्सियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट 2CaSO4.2H2O
चॉक कैल्सियम कार्बोनेट CaCO3
बिना बुझा हुआ चूना कैल्सियम ऑक्साइड CaO
चूने का पत्थर कैल्सियम कार्बोनेट CaCO3
संगमरमर कैल्सियम कार्बोनेट CaCO3
हाइड्रोलिथ कैल्सियम हाइड्राइड CaH2
नौसादर अमोनियम क्लोराइड NH4Cl
लाफिंग गैस नाइट्रस ऑक्साइड N2O
लिथार्ज लेड ऑक्साइड PbO
गैलना लेड सल्फाइड PbS
लाल सिन्दूर लेड परऑक्साइड Pb3O4
सफेद लेड बेसिक लेड कार्बोनेट 2PbCO.Pb(OH)2
नमक का अम्ल हाइड्रोजन क्लोराइड HCl
शोरे का अम्ल नाइट्रिक अम्ल HNO3
म्यूटेरिक अम्ल हाइड्रोक्लोरिक अम्ल HCl
ऑयल ऑफ़ विट्रियॉल सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल H2SO4
अम्लराज सान्द्र नाइट्रिक अम्ल और सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का मिश्रण HNO+ HCl
जल गैस कार्बन मोनोक्साइड और हाइड्रोजन गैस का मिश्रण CO + H2
ओलियम फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक अम्ल H2S2O7
बॉक्साइट हाइड्रेट्स एलुमिना Al2O3.2H2O
शुष्क बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड CO2
हरा कसीस फेरस सल्फेट FeSO4.7H2O
मैग्नीशिया मैग्नीशियम ऑक्साइड MgO
हॉर्न सिल्वर सिल्वर क्लोराइड AgCl
लूनर कॉस्टिक सिल्वर नाइट्रेट AgNO3
ब्लैक जिंक जिंक सल्फाइड ZnS
सफ़ेद कसीस जिंक सल्फेट ZnSO4.7H2O
चाइनीज व्हाइट जिंक ऑक्साइड ZnO
क्विक सिल्वर मरकरी Hg
कैलोमल मरक्यूरस क्लोराइड Hg2Cl2
कोरोसिव सब्लीमेट मरक्यूरिक क्लोराइड HgCl2
वरमिलियन मरक्यूरिक सल्फाइड HgS
भारी जल ड्यूटेरियम ऑक्साइड D2O
भरी हाइड्रोजन ड्यूटेरियम D
सिलिका  सिलिकन डाइऑक्साइड SiO2
कार्बोरेण्डम सिलिकन कार्बाइड SiC
आर्सींन आर्सेनिक हाइड्राइड AsH3
नीला कसीस कॉपर सल्फेट CuSO4.5H2O
लिथोपोन जिंक सल्फाइड और बेरियम सल्फेट का मिश्रण ZnS+BaSO4
प्रोड्यूसर गैस कार्बन मोनोक्साइड और नाइट्रोजन गैस का मिश्रण CO+N2
मार्श गैस मिथेन CH4
गेमेक्सीन बेंजीन हेक्साक्लोराइड C6H6Cl6
फॉस्जीन कार्बोनिल क्लोराइड COCl2
सिरका एसिटिक अम्ल का तनु विलयन CH3COOH
कार्बोलिक अम्ल फिनॉल C6H5OH
ऐल्कोहॉल इथाइल ऐल्कोहॉल C2H5OH
वुड स्पिरिट मिथाइल ऐल्कोहॉल CH3OH
मण्ड स्टार्च C6H10O5
टी.एन.बी. ट्राइ नाइट्रो बेंजीन C6H3(NO2)3
टी.एन.टी. ट्राइ नाइट्रो टॉल्वीन C6H3(NO2)3
अंगूर का रस ग्लूकोज C6H12O6
फार्मेलीन फार्मेल्डिहाइड काविलयन HCHO
फ्रीऑन डाइक्लोरोडाइफ्लोरो कार्बन CF2Cl2
यूरिया कार्बामाइड NH2CONH2
क्लोरोफॉर्म ट्राइ क्लोरो मिथेन CHCl3
आयडोफॉर्म ट्राइआयडो मिथेन CHI3
पायरीन कार्बन टेट्रा क्लोराइड CCI4
फिनॉल हाइड्रोक्सीबेंजीन C6H5OH
मिक मिथाइल आइसोसायनेट CH3NC
आम नमक सोडियम क्लोराइड NaCl
बेकिंग सोडा सोडियम बाइकार्बोनेट NaHCO₃
कास्टिक सोडा सोडियम हाइड्रॉक्साइड NaOH
चूना कैल्शियम ऑक्साइड CaO
मार्बल कैल्शियम कार्बोनेट CaCO₃
फॉस्फोरस फॉस्फोरस पेंटाक्साइड P₂O₅
नीला थोथा कॉपर(II) सल्फेट CuSO₄·5H₂O
पेट्रोलियम गैस प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण C₃H₈ और C₄H₁₀
शराब एथेनॉल C₂H₅OH
बारूदी नमक पोटैशियम नाइट्रेट KNO₃
जिप्सम कैल्शियम सल्फेट डाइहाइड्रेट CaSO₄·2H₂O
अमोनिया अमोनियम हाइड्रॉक्साइड NH₄OH
चीनी सुक्रोज C₁₂H₂₂O₁₁
मिथाइल एल्कोहल मेथनॉल CH₃OH
मर्फीन मर्फीन सल्फेट C₁₇H₁₉NO₃·H₂SO₄

 

सभी Railway Exams Crack करे With Railway Mahapack
pdpCourseImg 500 Hrs Online Live Classes
445 Test Series
438 E-Books
4897 Videos
Experienced Faculties
रसायनिक पदार्थों के व्यपारिक नाम, रसायनिक नाम और सूत्र_4.1

FAQs

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र क्या है?

सोडियम क्लोराइड का रासायनिक सूत्र NaCl है, जिसे साधारण नमक भी कहा जाता है।

जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है?

जिप्सम का रासायनिक सूत्र CaSO4.2H2O है और जिप्सम का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट डाईहाइड्रेट है।

सिंदूर का रासायनिक सूत्र क्या है?

सिंदूर का रासायनिक सूत्र HgS है जिस का रासायनिक नाम मरक्यूरिक सल्फाइड है।