Home   »   बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती

बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024: बिहार पंचायत में आने वाली है 15000+ वैकेंसी

Bihar Govt Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार खबर है। यदि आप भी बिहार के पंचायती राज विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए अच्छी खबर है बिहार पंचायती राज विभाग में 15610 पदों पर भर्ती के लिए शार्ट नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024 के अंतर्गत किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करना है इसके लिए क्या योग्यता एवं पात्रता रखी गई है इनके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे

बिहार पंचायत में आने वाली है 15000+ वैकेंसी

बिहार में बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए कई पंचायती राज विभाग में बंपर भर्ती शुरू होने वाली है। इसके तहत, 15,610 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंचायती राज विभाग में 6 महीने के अंदर भर्ती की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान है कि 6 महीने के अंदर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 10 लाख नौकरी का वादा भी पूरा किया जा सकता है।

बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024: बिहार पंचायत में आने वाली है 15000+ वैकेंसी_3.1

बिहार पंचायती राज भर्ती 2024: हाइलाइट्स

यदि आप बिहार में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए कई मौके मिलने वाले हैं। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब बारी है पंचायती राज विभाग में, जहां हजारों पदों पर बहाली होने वाली है। नीचे दी गई तालिका बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024 के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का अवलोकन प्रदान करती है।

बिहार पंचायती राज भर्ती 2024
भर्ती संगठन बिहार पंचायती राज विभाग
कुल पदों की संख्या 15000 +
कैटेगरी बिहार जॉब्स
पद का नाम विभिन्न पद
आवेदन को मोड ऑनलाइल
आवेदन की तिथियाँ जल्द ही जारी की जाएगी
जॉब लोकेशन बिहार
आधिकारिक वेबसाइट www.state.bihar.gov.in

बिहार पंचायती राज भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

पंचायती राज विभाग के द्वारा निकाली गई इस वैकेंसी में कुल पदों की संख्या 15000 से भी ज्यादा रखी गई है और यह पद स्थाई बहाली और संविदा बहाली में अलग-अलग विभाजित की गई हैं। अभ्यर्थियों के संदर्भ के लिए विभिन्न रिक्तियों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

इसमें पंचायत सचिव के 3525 पद, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय) के 504 पद, जिला परिषद् कनीय अभियंता के 104 पद, जिला परिषद् में निम्नवर्गीय लिपिक के 72 पद, अंकेक्षक के 28 पद, कार्यालय परिचारी के 5 पद, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय) के 01 पद समेत कुल 4351 पदों पर स्थायी बहाली होगी।

बिहार पंचायती राज भर्ती 2024 – रिक्ति विवरण (स्थाई पद)
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
पंचायत सचिव 3525
निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय) 504
पंचायत राज पदाधिकारी 112
जिला परिषद कनीय अभियंता 104
जिला परिषद में निम्नवर्गीय लिपिक 72
अंकेक्षक 28
कार्यालय परिचारी 05
निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय) 01

संविदा वाली पदों की बात करें तो लेखापाल-सह-आईटी सहायक 7070 पद, ग्राम कचहरी न्यायमित्र के 2230, तकनीकी सहायक के 556 पद, सहायक/डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के 03 पद शामिल है। संविदा पर कुल 11259 पदों पर नियुक्ति होगी।

बिहार पंचायती राज भर्ती 2024 – रिक्ति विवरण (संविदात्मक पद)
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
लेखापाल सह आईटी सहायक 7070
ग्राम कचहरी न्यायमित्र 2230
ग्राम कचहरी सचिव 1400
तकनीकी सहायक 556
सहायक/ डाटा एंट्री ऑपरेटर 03

बिहार पंचायती राज भर्ती 2024 : आवेदन कब शुरू होगा?

बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती की जानकारी अभी पेपर के माध्यम से दी गई है। इस भर्ती विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना आभी विभाग द्वारा जारी की जानी है। हम आपको इस भर्ती में बताए गए पदों के लिए पात्रता, आवेदन करने की तिथि, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी को आधिकारिक अधिसूचना जारी होने साथ ही इस लेख के माध्यम से अपडेट करेंगे।

FAQs

पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in है।